कन्सरवेटिव
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कन्सरवेटिव ^१ संज्ञा पुं॰[अं॰ कंजरवेटिव]
१. वह जो राज्य या शासनप्रणाली में क्रांतिकारी या चरम प्रकार के परिवर्तन का विरेधी हो । वह जो प्रजासत्तात्मक शासनप्रणाली का विरोधी हो । टोरी ।
२. वह जो प्राचीनता का, पुरानी बातों का, पक्षपाती और नवीनता का, नई बातों का, किसी प्रकार के सुधार या परिवर्तन का विरोधी हो । वह जो परंपरा से चली आई हुई धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं और रीति रिवाज का समर्थक और पक्षपाती हो । वह जो कुसंस्कार या अदूरदर्शिता से सच्ची उन्नति का विरोधी हों ।
कन्सरवेटिव ^२ वि॰ जो देश की नागरिकता और धार्मिक संस्थाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन या प्रजासत्ता के प्रवर्तन का विरोधी हो । जो परंपरा से चली आई हुए सामाजिक या धार्मिक संस्थाओं या रीति रिवाज का समर्थक और पक्षपाती हो । परिवर्तनविमुख । समाजविरोधी । सनातनी । पुराणप्रिय । लकीर का फकीर । जैसे,—बालविवाह जैसी नाशकारी प्रथा का समर्थन उन्हीं लोगों ने किया जो क्नसरवेटिव थे ।— लकीर के फकीर थे ।