कपाली
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कपाली संज्ञा पुं॰ [सं॰कपालिन्] [स्त्री॰ कपालिनी]
१. शिव । महादेव ।
२. भैरव । उ॰—करैं केलि काली कपाली समेतं ।—हम्मिर॰, पृ॰ ५९ ।
३. ठीकरा लेकर भीख माँगनेवाला भिक्षुक ।
४. एक वर्णसंकर जाति जो ब्राह्मणी माता और धीवर बाप से उत्पन्न मानी जाती है । कपरिया ।