कपासी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कपासी ^१ वि॰ [हि॰ कपास] कपास के फूल के रंग के समान बहुत हलके पीले रंग का ।
कपासी ^२ संज्ञा पुं॰ एक रंग जो कपास के फूल के रंग जैसा बहुत हलका पिला होता है । उ॰—खसखसी, कपासी, गुलबासी ।—प्रेमघन॰, भा॰
२. पृ॰ ११८ ।
कपासी ^३ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰]
१. भोटिया बादाम । विशेष—इसका पेड़ मझोले डील का होता है । इसकी लकड़ी गुलाबी रंग की होती है जिससे कुरसी, मेज आदि बनते हैं । इसका फल खाया जाता है और भेटिया बादाम के नाम से प्रसिद्ध है ।
२. एक प्रकार का झाड़ या छोटा वृक्ष । विशेष—यह प्रायः सारे भारत, मलयद्वीप, जावा और आस्ट्रेलिया में पाया जाता है । यह गरमी और बरसात में फूलता और जाडे़ में फलता है । इसी की फल मरोड़फली कहलाता है जो पेट के मरोड़ दूर करने के लिये बहुत उपयोगी माना जाता है ।