कमरपेटा
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कमरपेटा संज्ञा पुं॰ [फा॰ कमर+हिं॰ पे़टा]
१. मालखंभ कि एक कसरत । विशेष—यह दो प्रकार कि होती है । एक में तो बेंत कमर में लपेटते और उसके छोर को दोनों अँगूठो को तानकर ऐसा खींचते हैं कि ऐँडी चूतड़ के पास लग जाती है और कसरत करनेवाला अपनी धड़ नीचे झुकाकर हाथ छोड़ता हुआ झोंका खाता है । दूसरी में पहले मालखंभ पर सीधी पकड़ से चढते हैं । फिर जब पुर्वकाय निचा होता है, तब कसरत करनेवाला एक तरफ की टाँग से मालखंभ को लपेटता और खूब दबाता है तथा रियारी की पकड़ करता हुआ बराबर रद्दे देता है । यौ॰—कमर लपेटे की उलटी = मालखंभ की एक कसरत । विशेष—इसमें पहले कमरलपेटा बाँधकर अगला धड हाथ समेत पीठ पर उलटा लटकाता और दूसरी और निकालकर बाँएं पैर की जाँघ और पिंडली के बीच फँसाता है फिर बाँएं हाथ के पंजे को विपक्षी के बाँएं हाथ के घुटने के पास भीतर से अडाता और दाहिने हाथ से उसके दाहिनी भुजा निकालकर या आगे बढ़ाकर हफ्ते के पेंच से उसे चित्त करता है ।