सामग्री पर जाएँ

कमरी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

कमरी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हि॰ कमरा] दे॰ 'कमली' ।

कमरी ^१ संज्ञा पुं॰ [हि॰] एक रोग जिसके कारण घोड़े सवार या बोझ को देर तक पीठ पर लेकर नहीं चल सकते, उनकी पीठ दबने या काँपने लगती है ।

कमरी ^३ वि॰ [हिं॰ कमर] चलने में पीठ मारनेवाला (घोड़ा) । कमजोर या कच्ची पीठ का (घोड़ा) । कुबड़ा । विशेष—कमरी घोड़े की पीठ कमजोर होती है, इसी से यह बोझ या सवारी लेकर दूर तक नहीं चल सकता, थोड़ी ही देर में उसकी पीठ कँप जाती है और बार बार पीठ कँपाता है । ऐसा घोड़ा ऐबी समझा जाता है ।

कमरी ^४ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰]

१. चरखी की मूँड़ी में लगी हुई डेढ़ बालिश्त की लंबी लकड़ी ।

२. छोटी फतुई । सलूका ।

कमरी ^५ संज्ञा पुं॰ [देश॰] जहाज जिसकी कमर टूट गई हो । टूटा जहाज ।