कमलाई
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कमलाई संज्ञा पुं॰ [सं॰ कमल = कमल के समान लाल] एक पेड़ का नाम जो राजपूताने की पहाड़ियों और मध्य प्रांत में होता है । विशेष— यह पेड़ मियाने कद का होता है और जाड़े में इसके पत्ते झड़ जाते हैं । इसके हीर की लकड़ी चीरने पर लाल और पिर सूखने पर कुछ भूरी हो जाती है । यह वहुत चिकनी और मजबूत होती है तथा गाड़ी और कोल्हू बनाने के काम में आती हैं । अलमारियाँ और आरायशी समान भी इसके अच्छे बनते हैं । पत्तियाँ चारे के काम आती हैं । हाथी इसे बड़े चाव से खाते हैं । छाल चमड़ा रँगने के लिये तथा गोंद कागज बनाने और कपड़ा रँगने के काम आती है । इसे कमूल भी कहते हैं ।