कमानिया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कमानिया ^१ संज्ञा पुं॰ [फा़॰ कमान+हिं॰ इया (प्रत्य॰)] कमान चलानेवाला । धनुष चलानेवाला । तीरंदाज । उ॰—चुगुलन चूकै कबहूँ को अरु चूकै सब कोइ । बरकदाज कमानियाँ चूक उनहुँ से होइ ।—गिरिधर (शब्द॰) ।
कमानिया ^२ वि॰ [हिं॰ कमानी+इया (प्रत्य॰)]
१. जिसमें किसी प्रकार की कमानी लगी हो ।
२. जिसमें किसी प्रकार की मेहराब या अर्धवृत्त हो । मेहराबदार ।