कमेड़ी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कमेड़ी † संज्ञा स्त्री॰ [अ॰ कुमरी] पंडुक जाति की एक चिड़िया । उ॰—और घणा ही आवसी चिड़ी कमेड़ी काग । हंसा फेर न आवसी सुण समदर मँदभाग ।—राम॰ धर्म॰, पृ॰ ६९ । विशेष—यह सफेद कबुतर और पंडुक से उत्पन्न होती है । रंग सफेद और गले में केठीया हँसुली होती है । पैर लाल होते है और बोली मनोहर एवं गंभीर होती है जिसमें 'केशव तु' केशव तु' सी ध्वनि निकलती है । यह प्रायः उजाड़ स्थानों में रहती है और इसका पालन अशुभ माना गया है ।