सामग्री पर जाएँ

कयपूती

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

कयपूती संज्ञा स्त्री॰ [मला कयु+पेड़+पुती=सफेद] एक सदा- बहार पेड़ जो सुमात्रा, जावा, फिलिपाइन आदि पुर्वीय द्धीप- समुह में होता है । विशेष—जावा और मैनिला आदि स्थानों में इसकी पत्तियों का तेल निकाला जाता है जिसकी महक बहुत कड़ी होती है और जो बहुत साफ, कपुर की तरह उड़नेवाला और स्वाद में चरपरा होता है । यह तेल दर्द के लिये बहुत बहुत उपकारी है । गठिया के दर्द में यह और दवाओं के साथ मला जाता है ।