सामग्री पर जाएँ

करकना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

करकना ^१ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ कड़क वा करक] किसी कड़ी वस्तु का कर कर शब्द के साथ टुटना । तड़कना । फटना । फुटना । चिटकना । उ॰—फरकि फरकि उठैंबाँहैं अस्त्र बाहिबै को करकि करकि उठें करी बख्तर की ।—हरिकेस (शब्द॰) ।

करकना ^२ क्रि॰ अ॰ [अ॰ कलक>हिं॰ करक से नाम॰] रह रहकर दर्द करना । कसकना । सालना । खटकना । उ॰—बचन बिनीत मधुर रधुबर के । सर सम लगे मातु उर करके ।—तुलसी (शब्द॰) ।