करछिया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]करछिया संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ करौंछा+काला] पानी के किनारे रहनेवाली एक पहाड़ी चिड़िया । विशेष—यह हिमालय पर काश्मीर, नेपाल आदि प्रदेशों में होती हैं । जाड़े के दिनों में मैदानों में भी उतर आती है और पानी के किनारे दिखाई पड़ती हैं । यह पानी में तैरती और गोता लगाती है । इसके पंजों में आधी ही दूर तक झिल्ली रहती है जिससे वस्तुओं को पकड़ भी सकती है । इसका शिकार किया जाता है, पर इसका मांस अच्छा नहीं होता ।