करतोया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]करतोया संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] एक नदी । विशेष—यह जलपाईगोड़ी के जंगलों से निकलकर रंगपुर होती हुई, बोगड़ा जिले के दक्षिण हलहलिया नदी में मिलती है । यहाँ से इसकी कई शाखाएँ हो जाती हैं । फूलझर नाम से एक शाखा अत्राई नदी में मिलती है । कोई इसी फूलझर को करतोया की धारा मानते हैं । यह नदी बहुत पवित्र मानी गई है । वर्षा में सब नदियों का अशुचि होना कहा गया है पर यह वर्षा काल में भी पवित्र मानी गई है, इसी से इसका नाम 'सदानीरा' या 'सदानीरवहा' भी है । इसके विषय में यह कथा है कि पार्वती के पाणिग्रहण के समय शिवजी के हाथ से गिरे हुए जल से इसकी उत्पत्ति हुई, इसी से इसका नाम 'करतोया' पड़ा ।