करदा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]करदा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ गर्द]
१. बिक्री की वस्तु में मिला हुआ कूड़ा करकट या खूदखाद । जैसे, अनाज में धूल, बरतन में लगी हुई लाख । जैसे,—अनाज में से इतना तो करदा गया । क्रि॰ प्र॰—जाना ।—निकलना ।
२. किसी वस्तु के बिकने के समय उसमें मिले हुए कूड़े करकट का कुछ दाम कम करके या माल अधिक देकर पूरी करना । क्रि॰ प्र॰—काटना ।—देना ।
३. दाम में वह कमी जो किसी वस्तु बिकने के समय उसमें मिले कूड़े करकट आदि का वजन निकाल देने के कारण की जाय । धड़ा । कटौती । क्रि॰ प्र॰—कटना ।—काटना ।—देना ।
४. पुरानी वस्तुओं को नई वस्तुओं से बदलने में जो और धन ऊपर से दिया जाय । बदलाई । बट्टा । फेरवट । बाध । विशेष—इस शब्द का प्रयोग प्रायः बरतनों को बदलने में होता है ।