करधनी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]करधनी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कटि+आधानी, अथवा सं॰ किङ्किणी]
१. सोने या चाँदी का कमर में पहनने का एक गहना जो या तो सिकड़ी के रूप में होता है या घुँघरूदार होता है । अब घुँघरूवाली करधनी केवल बच्चों को पहनाई जाती है । तागड़ी ।
२. कई लड़ों का सूत जो कमर में पहना जाता है । मुहा॰—करधन टूटना=(१) सामर्थ्य न रहना । साहस छूटना । हिम्मत न रहना । (२) धन का बल न रहना । दरिद्र होना । करधन में बूना होना=कमर में ताकत होना । शरीर में बल होना । पौरुष होना ।
करधनी ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कला+धान्य, हिं॰ *कल+धनी> करधनी] एक प्रकार का मोटा धान जिसके ऊपर का छिलका काला और चावल का रंग कुछ लाल होता है ।