सामग्री पर जाएँ

करूष

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

करूष संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक प्राचीन देश का नाम । उ॰—पूरब मलय करूष देश द्वै देव किए निरमाना । पूरन रहे धान्य धन जन ते सरित तड़ागहु नाना ।—रघुराज (शब्द॰) । विशेष—रामायण के अनुसार यह गंगा के किनारे गया था और राम के समय में घोर बन था और ताड़का नाम की राक्षसी रहती थी । महाभारत के समय में यह देश बस गया था और इसका राजा दंतवक्र था । वायुपुराण और मत्स्यपुरा में करूष को विध्य पर्वत पर बतलाया गया है । इससे विदित होता है कि वर्तमान शाहाबाद का जिला ही प्राचीन करूष देश है ।