सामग्री पर जाएँ

करेरुवा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

करेरुवा संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक कँटीली बेल । विशेष—इसके पत्ते नीबू के आकार के होते हैं । चैत बैषाख में इसमें हलके करौंदिया रंग के फूल लगते हैं जिनकी केसर बहुत लंबी होती है फूलों के झड़ने पर इसमें परवल की तरह फल लगत हैं जिनमें बीज ही बीज भरे रहते हैं । यह खाने में बहुत कड़ुआ होता है, यहाँ तक कि इसके पत्ते से भी बड़ी कडुई गंध निकलती है । फल की तरकारी बनाई जाती है । लोगों का विश्वास है कि आर्द्रा नक्षत्र क पहले दिन इसे खा लेने से साल भर फोड़ा फुंसी होने का डर नहीं रहता । करेरुवा के पत्ते पीसकर घाव पर भी रखते हैं ।