करौन्दिया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]करौंदिया ^१ वि॰ [हिं॰ करौंदा+इया(प्रत्य॰)]
१. करौंदे से संबद्ध ।
२. करौंदे के रंग का । करौंदे के समान हलकी स्याही लिए हुए खुलते लाल रंग का । उ॰—करौंदिया और सुआपंखी धानी रंग के वस्त्रीं । प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ १० ।
करौंदिया ^२ संज्ञा पुं॰ एक रंग जो हल्की स्याही के लिए लाल होता है । विशेष—गुलाबीं से इसमें थोड़ा ही अंतर जान पडता है । रँगरेज लोग जिन वस्तुऔं से अब्बासी रंग बनाते हैं, उन्हीं से इसे भी बनाते हैं; अर्थात् ४ छटाँक शहाब के फूल, १/२ छटाँक आम की खटाई और ८—९ माशे नील ।