कलंदरा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कलंदरा ^१ संज्ञा पुं॰ [अं॰]
१. एक प्रकार का रेशमी कपड़ा जो सूत, रेशम और टसर से बुना जाता है । गुद्दड़ ।
२. खेने का अकुँडा जिसपर कपड़ा या रेशम लिपटा रहता है । इसमें लोग कपड़े या और और वस्तु लटका देते हैं । उ॰—तंबू, पाल, कनात, साएबान, सिरायचे । रावटि हू बहू भाँति, पुनि कुंदरा कलंदरा ।—सूदन (शब्द॰) ।
कलंदरा ^२ संज्ञा पुं॰ [अं॰ कैलेंडर]
१. वह जंत्री या पत्रा जिसका साल पहली जनवरी से प्रारंभ होता है ।
२. जुर्म या जुर्मों की वह सूची याददाश्त जो मजिस्ट्रेट को ऐसे मुकद्दमों में तैयार करनी पड़ती है जिन्हें वह दौरा सुपुर्द करता है ।