कलावादी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कलावादी वि॰—[सं॰ कला + वाद + हिं॰ ई (प्रत्य॰)]
१. कला के दृष्टिकोण से संबंधित । कला के विचार से युक्त । उ॰—शुद्ध
कलावादी दृष्टिकोण से तो इतिहास नहीं लिखे गए लेकिन न्यूनाधिक मात्रा में एकांगी समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण आचार्य शुक्ल जी से लेकर आजतक अपनाए जाते रहे हैं ।—आचार्य॰ पृ॰ २ ।
२. 'कला कला के लिये' सिद्धांत को माननेवाला । उ॰—इसी प्रकार कलावादियों का केवल कोमल और मधुर की लीक पकड़ना मनोरंजन मात्र की रुचि और दृष्टि की परिस्थिति के कारण समझना चाहिए ।—रस॰, पृ॰ ५९ ।