कसेरू
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कसेरू संज्ञा पुं॰ [सं॰ कशेरू] एक प्रकार के मोथे की जड़ जो तालों और झीलों के किनारे मिलती है । विशेष—यह जड़ गोल गाँठ की तरह होती है और इसके काले छिलके पर काले रोएँ या बाल होते हैं । कसेरू खाने में मीठा और ठंढ़ा होता है । फागुन में यह तैयार हो जाता और असाढ़ तक मिलता है । सिंगापुर का कसेरू अच्छा होता है । कसेरू के पौधे को कहीं कहीं गोंदला भी कहते हैं ।