काँखासोती
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]काँखासोती संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ काख + सं॰ श्रोत्र, प्रा॰ सोत] दुपट्टा डालने का एक ढंग । जनेउ की तरह दुपट्टा डालने का ढंग । उ॰—पियर उपरना काँखासोती । दुहुँ आचरन्हि लगे मनि मोती ।—तुलसी (शब्द॰) । विशेष—इसमें दुपट्टे को बाँए कंधे और पीठ पर से ले जाकर दाहिनी बगल के नीचे से निकालते हैं और फिर बाँए कंधे पर डाल लेते हैं ।