सामग्री पर जाएँ

काँदा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

काँदा पु संज्ञा पुं॰ [सं॰ कन्द ] एक गुल्म जिसमें प्याज की तरह गाँठ पडती है । विशेष — इसकी पत्तियाँ प्याज से कुछ चौडी़ होती हैं । यह तालों के किनारे होता है । वर्षा का जल पड़ने पर इसमें पत्ते निकलते और सफेद रंग के फूल ( धतूरे के फूल के ऐसे ) लगते हैं जिनके दलों पर पाँच छह खडी़ लाल धारियाँ होती हैं । इन धारियों के सिरों पर अर्धचंद्राकार पीले चिह्न होते हैं । इसकी गाँठ माडी ,देने के काम में आती है । इसे कँदली या कंदली भी कहते हैं । इनका संस्कृत नाम भी कंदली ही हैं ।

२. प्याज । उ॰ — ज्याँ मझ काँदा छोंत जिम । — बाँकी॰ ग्रं॰, भा॰ २, पृ ९७ ।