काकतालीय
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]काकतालीय वि॰ [सं॰] संयोगवश होनेवाला । इत्तफाकिया । विशेष—यह वाक्य इस घटना के अनुसार है कि किसी ताड़ के पेड़ पर एक कौआ ज्यों ही आकर बैठा त्यों ही उसका एक पका फल लद से नीचे टपक पड़ा । यद्यपि कौए ने फल को नहीं गिराया, तथापि देखनेवालों को यह धारणा होना संभव है कि कौए ने ही फल गिराया ।
काकतालीय न्याय संज्ञा पुं॰ [सं॰] दे॰ 'काकतालीय' ।