सामग्री पर जाएँ

कापालिक

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

कापालिक ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. शैव मत का तांत्रिक साधु ।उ॰—कहने की आवश्यकता नहीं कि कौल, कापालिक आदि इन्हीं बज्रया- नियों से निकले ।—इतिहास, पृ॰ १३ । विशेष—ये मनुष्य की खोपडी लिये रहते हैं; और मद्य मांसादि खाते हैं । ये लोग भैरव या शक्ती को बलि चढाते हैं ।

२. तंत्रसार के अनुसार वंग देश की एक वर्णसंकर जाति ।

३. एक प्रकार का कोढ । विशेष—इसमें शरीर की त्वचा रूखी, कठोर, काली या लाल होकर फट जाती है और दर्द करती है । यह कोढ विषम होता है औऱ बडी कठिनाई से अच्छा होता है ।

कापालिक ^२ वि॰

१. कपालसंबंधी,

२. भिखारी या मंगन जैसा । भिखारी या मंगन संबंधी [को॰] ।