काफिया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]काफिया संज्ञा पुं॰ [अ॰ काफिया] अंत्यानुप्रास । तूक । सज । क्रि॰ प्र.—जोडना ।—मिलना ।—मिलाना ।—बैठना ।— बैठाना । यौ॰—काफियाबदी=तुकबंदी । सज मिलाना । तूक जोडना । मुहा.—काफिया तंग करना=बहुत हैरान करना । नाकों दम करना । दिक करना ।काफिया तंग रहना या होना=किसी काम से तंग रहना या होना । नाकों दम रहना या होना । उ॰—तुम दिल्लगी करते हो औऱ यहाँ काफिया तंग हो रहा है ।—मान—, भा॰ ५, पृ॰ ५, ।काफिया मिलाना=(१) तूक मिलाना । (२) अपना साथी बनाना । किसी काम में शरीक करना ।