कामदा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कामदा संज्ञा स्त्री॰[सं॰]
१. कामधेनु ।
२. एक देवी जिसकी अहिरांवण पूजा करता था । उ॰—देहौं बलि कामद कहुं सोई । जानेहु नभ प्रकाश जब होई ।-विश्राम (शब्द॰) ।
३. चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी का नाम ।
४. दस अक्षरों का एक वर्णवृत्त जिसमें क्रम से, रगण, यगण, औऱ जगण तथा एक गुरु होता है । जैस,— रायजू गये मो लला कहाँ ? रोय यों कहैं नंद जू तहाँ । हाय देवकी दीन आपदा । नैन ओठ के मूर्ति कामदा । विशेष—इस वृत्त के आदि में गुरु के स्थान में दो लघू रखने से 'शुद्ध कामदा' वृत्त होता है । इसमें ५,५ पर यति होती है ।