कालानमक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कालानमक संज्ञा पुं॰ [हिं॰ काला + नमक] एक प्रकार का बनावटी नमक जिसका रंग काला होता है और जो साधारण नमक तथा हड़, बहेडे़ और सज्जी के संयोग से बनाया जाता है । सोंचर नमक । विशेष—वैद्यक में यह हलका, उष्णवीर्य, रेचक, भेदन, दीपन, पाचक, वातानाशक, अत्यंत पित्तजनक और निबंध, शूल, गुल्म और आनाह का नाशक माना गया है ।