सामग्री पर जाएँ

कालिङ्गी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

कालिंगी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कालञ्जर]

१. एक पर्वत जो बाँद से ३० मील पूर्व की ओर है । विशेष—यह पर्वत संसार के नौ ऊखलों में से एक ऊखल माना जाता है । इसका माहात्म्य पुराणों में वर्णित है और यह एक तीर्थ माना जाता है । इस पहाड़ पर एक बड़ा पुराना किला है । कालिंजर नाम का कसबा पहाड़ के नीचे है । रामायण (उत्तर कांड) महाभारत और हरिवंश के अतिरिक्त गरुड़, मत्स्य आदि पुराणों में इस स्थान का उल्लेख मिलता है । यहाँ पर नीलकंठ महादेव का एक मंदिर है । प्रसिद्ध इतिहास- लेखक फरिश्ता लिखता है कि कालिंजर का गढ़ केदारनाथ नामक एक व्यक्ति ने ईसा की पहली शताब्दी में बनवाया था । महमूद गजनवी ने सन् १०२२ में इस गढ़ को घेरा था । उस समय यहाँ का राजा नंद था जिसने एक वर्ष पहले कन्नौज पर चढाई की थी ।

२. एक नगर का नाम (को॰) । यौ॰—कालिंजर गढ़ ।