सामग्री पर जाएँ

काशिका

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

काशिका ^१ वि॰ [सं॰] १ प्रकाश करनेवाली ।

२. प्रकाशित । प्रदीप्त ।

काशिका ^२ संज्ञा स्त्री॰

१. काशीपुरी ।

२. जयादित्य और वामन की बनाई हुई पाणिनीयव्याकरण पर एक वृत्ति । विशेष—राजतरंगिणी में जयापीड़ नामक राजा का नाम आया है, जो ६६७ शकाब्द में काश्मीर के सिंहासन पर बैठा था और जिसके एक मंत्री का नाम वामन था । लोग इसी जयापीड़ को काशिका का कर्ता मानते हैं । पर मैक्समूलर साहब का मत है कि काशिकार जयादित्य कश्मीर के जयापीड़ से पहले हुआ है, क्योकि चीनी यात्री इत्सिंग ने ६१२ शकाब्द में अपनी पुस्तक में जयादित्य के वृत्तिसूत्र का उल्लेख किया है । इस विषय में इतना समझ रखना चाहिए के कल्हण के दिए हुए संवत् बिलकुल ठीक नहीं हैं । काशिका के प्रकाशक बालशास्त्री का मत है कि काशिका का कर्ता बौद्ध था, क्योंकि उसने मंगलाचरण नहीं लिखा है और पाणिनि के सूत्रों में फेरफार किया । यौ॰—काशिकाप्रिय = धन्वंतरि । काशिकावृत्ति = काशिका ।