कुँजड़ा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कुँजड़ा संज्ञा पुं॰ [सं॰ कुंज + ड़ा (प्रत्य॰) या देश॰] [स्त्री॰ कुँजडी, कुजड़िन] एक जाति जो तरकारी बोती और बेचती है । इस जाति के लोग प्रायः अब मुसलमान हो गए हैं । मुहा॰— कुँजडे कसाई = नीच जाति के लोग । नीची श्रेणी के मुसलमान । कुँजडे का गल्ला = (१) वह गल्ला, राशि या वस्तु जिसके लेनदेल का लेखा न लिखा जाता हो । (२) बे सिर पैर का लेखा । गड़बड़ हिसाब । (३) गोलमाल । गड़बड़ । कुँजडें की दूकान = वह स्थान जहाँ सब छोटे बडें जा सकें या जहाँ भीडभाड़ ओर शोरगुल हो । जैसे — क्या तुम लोगों ने कचहरी को कुँजडे़ की दूकान समझ लिया है ?