कुंभीधान्य
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कुंभीधान्य संज्ञा पुं॰ [सं॰ कुम्भीधान्य] घड़ा या मटका भर अन्न, जिसे कोई गृहस्थ परिवार छह दिन, या किसी किसी के मत से साल भर तक खा सके । विशेष—मनु, याज्ञवल्क्य आदि संहितकारों के मत से प्रत्येक व्यक्ति को अपने कुटुंब के पालन के लिये कुछ निश्चित दिनों के वास्ते अन्न संग्रह कर रखना चाहिए । इस प्रकार रखे हुए अन्न को 'कुंभीधान्य' भी कहते हैं ।