कुण्डिन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कुंडिन संज्ञा पुं॰ [सं॰कुण्डिन] एक प्राचीन नगर, जो विदर्भ देश की राजधानी था । विशेष—वहाँ का राजा भीष्मक था जिसकी कन्या रुक्मिणी को श्रीकृष्ण हर ले गए थे । विदर्भ का आधुनिक नाम बीदर है, जो हैदराबाद राज्य में है । बोदर से कुछ दूर पर कुंडिल वती नाम की एक पुरानी नगरी आज तक है । जिसमें पूर्व— समृद्धि के चिन्ह पाए जाते हैं । यही स्थान प्राचीन कुंडिन या कुंडिनपुर हो सकता है ।