कुमारिल
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कुमारिल भट्ट संज्ञा पुं॰ [सं॰] प्रसिद्ध मिमांसक और शबर भाष्य तथा अन्य श्रौत सूत्रों के टिकाकार । विशेष— पहले इन्होने जैन धर्म ग्रहण किया था पर कुछ समय पीछे अपने जैन गुरु को शास्त्रार्थ में परास्त करके ये वैदिक धर्म का प्रचार करने लगे थे । कहते हैं गुरुसिद्धांत का खंडन करने के प्रायश्चित्त के लिये ये कूटागि्नी में जल मरे थे । यह भी कहा जाता है कि इनके अग्नि में जलने के समय शंकराचार्य इनके पास भेंट करने के लिये गए थे ।