कुलाली
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कुलाली ^१पु संज्ञा स्त्री॰ [पुं॰]
१. कुम्हार की स्त्री । कुम्हारिन ।
२. कुम्हार जाति की स्त्री ।
३. अंजन या सुरमे में प्रयुक्त होनेवाला एक प्रकार का नीला पत्थर (को॰) ।
कुलाली ^२पु संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कल्यपाली] कलाल की स्त्री । कलाली । कलारिन । उ॰—भरि भरि प्याला देत कुलाली बाढै भक्ति खुमारा ।—चरण॰ बानी, पृ॰ १७१ ।
कुलाली ^३ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] दूरबीन ।—(डि॰) ।