सामग्री पर जाएँ

कुलू

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

कुलू ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कुलूत] कुल्हू नामक प्राचीन देश, जो काँगड़े के पास है ।

कुलू ^२ संज्ञा पुं॰ [देश॰] एक प्रकार का पेड़, जिसकी मुलायम छाल के पर्त निकलते हैं । गुलु । विशेष—इसकी पत्तियाँ १०—११ इंच लंबी होती हैं और टहनियों के सिरों पर गुच्छों में होती हैं । इसके फूल छोटे छोटे और गंधकी रंग के होते हैं । यह पेड़ नैपाल की तराई, बुंदेलखंड तथा बंगाल में होता है । इसमें से एक प्रकार का गोंद निकलता हैं जिसे कतीरा या कतीला कहते हैं । वि॰ दे॰ 'गुलू' ।