सामग्री पर जाएँ

कैरट

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

कैरट संज्ञा पुं॰ [ अं॰ मि॰ अ॰ किरात]

१. साढ़े तीन ग्रेन की एक तौल । दे॰ 'करात' ।

२. एक प्रकार का मान जिसमे सोने की शुद्धता और उसमें दिए हुए मेज का हिसाब जाना जाता है । विशेष—युरोप और अमेरिका में बिलकुल खालिस सोने का व्यवहार प्रायः नहीं होता और उसमें अपेक्षाकृत अधिक मेल दिया जाता है । इसीलिये जो सोना बिलकुल शुद्ध होता है उसे २४ कैरट का कहा जाता है ।— यदि आधा सोना और आधा दूसरी धातु का मेल हो तो वह सोना । १२ कैरट का और यदि तीन चौथाई सौना और एक चौथाई मेल हो तो वह सोना १८ कैरट का कहा जाता है । इसी प्रकार १४, १६, २० और २२ कैरट का भी सोना होता है जिनमें से अंतिम सबसे इच्छा समझा जाता है ।