कैशिक
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कैशिक ^१ वि॰ [सं॰]
१. केशवाला । बड़े बड़े वालोंवाला ।
२. बाल के समान । केश के समान सूक्ष्म (को॰) ।
कैशिक ^२ संज्ञा पुं॰
१. केशसमूह ।
२. श्रृंगार ।
३. नूत्य का एक भाव जिसमें सुकुमारता से किसी की नकल की जाती है ।
४. प्रेम । प्रणाय (को॰) ।
कैशिक निषाद संज्ञा पुं॰ [सं॰] संगीत में एक विकृत स्वर जो तीव्र नामक श्रुति से आरंभ होता है और जिसमें तान श्रुतियाँ लगती हैं ।
कैशिक पंचम संज्ञा पुं॰ [सं॰ कौशिक पञ्चम] संगीत में एक विकृत स्वर जो संदीपनी नामक श्रुंति से आरंभ होता है और जिसमें चार श्रुतियाँ लगती हैं ।