सामग्री पर जाएँ

कोया

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

कोया ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कोंण]

१. आँख का डेला । उ॰—(क) कहत भरे जल लोचन कोये ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) बाल काह लाली परी लोयन कोयन माँह । लाल तिहारे दृगन की परी दृगन में छाँह ।—बिहारी (शब्द॰) ।

२. आँख का कोचा ।

कोया ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कोश] कटहल के फल के अंदर की वह गुठली जो चारों ओर गूदे से ढँकी होती है और जिसके अंदर बीज होता है । कटहल का बीजकोश ।

२. रेशम से कीड़े की खोल या आवरण ।