कौशंबी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कौशंबी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ कौशाम्बी ] एक बहुत प्राचीन नगर जिसे कुश के पुत्र कौशांब ने बसाया था । इसका तूसरा नाम वत्स- पट्टन है । विशेष—प्राचीन काल में यह नगर यमुना के किनारे था, पर अब यमुना वह स्थान छोडकर दूर चली गई हैं । बुद्धदेव कुछ दिनो तक इस स्थान पर रहे थे । यहाँ एक मेदिर में उनकी चंदन की एक बहुत बडी मूर्ति है; इसलिए यह स्थान बौद्धों का एक तीर्थ हो गया है । प्रयाग से पंद्रह कोस पश्चिम की और यह स्थान है; और अब भी यहाँ कोसम नामक एक छोटा गाँव और बहुत से पुराने खंडहर हैं ।