कौशकी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]कौशकी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. चंडिका ।
२. राजा कुशिक की पोंती और ऋचीक मुनि की स्त्री, जो अपने पति के साथ सदेह स्वर्ग गई थी ।
३. कोसी नाम की नदी । विशेष—दे॰ 'कोसी' ।
४. एक रागिनी । हनुमत के मत से यह मालकोश राग की आठ भार्याओं में से एक है । कोई कोई इसे पूरिया या अजयपाल आदि के संयोग से उत्पन्न संकर रागिनी भी मानते हैं ।
५. काव्य में चार प्रकार की वृत्तियों में से पहली वृत्ति । जहाँ करुण, हास्य और श्रृगार रस का वर्णन हो और सरल वर्ण आवे उसे कौशिकी वृत्ति कहते हैं । दे॰ 'कौशिकी' ।