सामग्री पर जाएँ

क्रुर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

क्रुर ^१ वि॰ [सं॰] [स्त्री॰ क्रुरा]

१. परपीड़क । दुसरों को कष्ट पहुँचानेवाला ।

२. निष्ठुर । निर्दय । जालिम ।

३. कठिन ।

४. तीक्ष्ण ।

५. तीखा ।

६. उष्ण । गरम ।

६. नीच । बुरा । खराब ।

७. घोर ।—(डिं॰) ।

८. अपक्व । कच्चा (को॰) ।

९. घायल । आहत (को॰) ।

१०. खुनी । हिंसक (को॰) ।

११. ठोस । कड़ा (को॰) ।

क्रुर ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰]

१. पका हुआ चावल । भात ।

२. लाल कनेर ।

३. बाज पक्षी ।

४. सफेद चील । कंक ।

५. भुतांकुश । गाब— जुवाँ ।

६. ज्योतिष में विषम (पहली, तीसरी, पाँचवी, सातवीं नवीं और ग्यारहवीं) राशियाँ ।

७. रवि, मंगल, शनि, राहु और केतु ये पाँच ग्रह जिन्हें पापग्रह भी कहते हैं । विशेष—जिस राशि में कोई पापग्रह हो उसमें यदि शुभग्रह आ जाय, तो वह भी क्रुर कहलाता है । पाराशर के मत से लग्न से तीसरे, छठे या ग्यारहवें घर का स्वामी—चाहे जो ग्रह हो—क्रुर या पापग्रह कहलाता है । क्रुरग्रहयुक्त तिथि या नक्षत्र में यात्रा या विवाह आदि शुभ कर्म वर्जित है ।

८. वध । हत्या (को॰) ।

९. आघात । घाव । चोट (को॰) ।

१०. एक प्रकार का घोड़ा जो अशुभ माना गया है (को॰) ।

११. क्रुरता । निर्दयता ।

१२. भीषण आकति या रुप (को॰) ।