क्लिष्टत्व
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]क्लिष्टत्व संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. क्लिष्ट का भाव । कठिनता । क्लिष्टता ।
२. अलंकार शास्त्र के अनुसार काव्य का वह दोष जिसके कारण उसका भाव समझने में कठिनता हो । जैसे—ग्रहपति सुंतहित अनुचर को सुत जारत रहत हमेस ।—सुर (शब्द॰) । यहाँ कवि ने सिधे यह न कहकर कि काम सदा जलाया करता हैं, कहा है—ग्रहपति सुर्य के पुत्र सुग्रीव उनके हित (मित्र) रामचंद्र, उनके अनुचर हनुमान और उनका पुत्र मकरध्वज (काम) सदा जलाया करता है ।