सामग्री पर जाएँ

क्वार्टर

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

क्वार्टर संज्ञा पुं॰ [अं॰]

१. बस्ती । टोला । बाड़ा । जैसे,—कुलियों का क्वार्टर ।

२. अफसरों और कर्मचारियों के रहने की जगह । जैसे,—रेलवे क्वार्टर ।

३. वह स्थान जहाँ पर पलटन ने डेरा डाला हो । डेरा । छावनी । मुकाम

४. चौथाई भाग । चतुर्थ अंश । चौथा हिस्सा (को॰) ।

५. एक तौल जौ २८ पौंड की होती है (को॰) ।

क्वार्टर मास्टर संज्ञा पुं॰ [अं॰]

१. एक फौजी अफसर जिसका पद लेफ्टनेंट के बराबर समझा जाता है और जिसका काम सैनिकों के लिये स्थान, भोजन और वस्त्र आदि आवश्यक सामग्री का प्रबंध करना होता है ।

२. जहाज का एक अफसर जो रंगीन झंडी, लालटेन या अन्य सकेत दिखलाकर मल्लाहों को जहाज चलाने में सहायता देता और उन्हें समुद्र की गहराई और दिशा आदि गतलाता है । कोट मास्टर ।