क्षारागद
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]क्षारागद संज्ञा पुं॰ [सं॰] सुश्रुत के अनुसार एक औषध । विशेष—यह पलास, नीम, देवदार, धव, आँवला, मिलाँवा, आम आदि कई लकड़ियों के भस्म कों क्षारपाक की रीति से गोमूत्र में मिलाकर पकाने से बनती है । यह औषध अर्श, वातगुल्म, काश, अजीर्ण, संग्रहणी आदि रोगों में दी जाती है ।