क्षुद्रा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]क्षुद्रा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. वेश्या ।
२. चँगेरी । अमलोना । लोनी ।
३. जटामासी । बालछड़ ।
४. एक प्रकार की मधुमक्खी जिसे 'सरघा' कहते हैं ।
५. गवेधुक । कौड़ियाला । कोड़िल्ला ।
६. कटकारी ।
७. हिचकी ।
८. प्राचीन काल की एक प्रकार की नाव जो १६ हाथ लंबी, ४ हाथ चौड़ी और ४ हाथ ऊँची होती थी । यह केवल छोटी छोटी नदियों में चलती थी ।
९. वेश्या । वारवधू (को॰) ।
१०. लड़ाकू औरत (को॰) ।
११. विकलांग स्त्री (को॰) ।
१२. नृत्यांगना । नाचनेवाली लड़की (को॰) ।