क्षेत्रहिंसा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]क्षेत्रहिंसा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] खेत को नुकसान पहुँचाना । विशेष—कौटिल्य के समय में इस संबंध में ये नियम थे—खेत चर जाने पर पशुओं के मालिकों से दुगुना नुकसान लिया जाता था । यवि किसी ने कहकर करवाया हो तो उसपर १२ पण और जो रोज यही करे उसपर २४ पण जुर्माना किया जाता था । रखवालों को आधा दंड मिलता था ।