खड़बड़ाना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]खड़बड़ाना ^१ क्रि॰ अ॰ [अनु॰]
१. विचलित होना । घबराना । उ॰—छत्री खेत बोहारिया, चढ़ा दई की गोद । कायर कापैं खड़बड़ै, सूरा के मन मोद ।— दरिया॰ बानी, पृ॰ ११ ।
२. क्रमहीन होना । बेतरतीब होना ।
खड़बड़ाना ^२ क्रि॰ स॰
१. किसी वस्तु को उलट पलटकर 'खड़बड़' शब्द उत्पन्न करना ।
२. क्रमविहीन करना । उलट फेर करना ।
३. विचलित करना । घबरा देना ।