सामग्री पर जाएँ

खपरिया

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

खपरिया ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ खर्परी] भूरे रंग का एक खनिज पदार्थ । विशेष—वैद्यक में इसको जस्ते का उपधातु और क्षप, ज्वर विष और कुष्ठ आदि का दूर करनेवाला माना गया है । यह आँख के अंजन और सुरमे आदि में भी पड़ता है । फारस आदि स्थानों में नकली खपरिया भी बनती हैं । पर्य़ा॰—चक्षुष ।—दर्विका । रक्षक ।

खपरिया ^२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ खपड़ा का अल्पा॰]

१. छोटा खपड़ा ।

२. एक प्रकार का कीड़ा जो चने की फसल में लगता है ।

खपरिया ^३ संज्ञा पुं॰ [सं॰ कार्पटिक; प्रा॰ कप्पड़िय] हाथ में खप्पर रखनेवाले भिक्षुकों का एक बर्ग जिसे 'खेवरा' भी कहते हैं ।