खपुआ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]खपुआ ^१ † वि॰ [हिं॰ खपना = नष्ट होना] ड़रपोक । भगोड़ा । कायर । उ॰— तुलसी करि केहरि नाद भिरे भट खाग खपे खपुआ करके । नख दंतन सों भुजदंड़ बिहंड़त, मुंड़ सों मुंड़ परे भरके । —तुलसी (शब्द॰) ।
खपुआ ^२ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ खपची] लकड़ी की वह खपची जो किसी दरवाजे के नीचे उसकी चूल की छेद में दृढ़ बैठाने के लिये लगाई या ठोंकी जाती है ।