सामग्री पर जाएँ

खरिया

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

खरिया ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ खर = घास + इया (प्रत्य॰)]

१. पतली रस्सी से बनी हुई जाली जो घास, भूसा आदि बाँधने के काम आती है । पाँसी । उ॰—कृशगात ललात जो रोटिन को घर वात धरे खुरपा खरिया ।—तुलसी (शब्द॰) ।

२. झोली । थैली ।

खरिया ^२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ खार = राख] कंडे की राख ।

खरिया ^३ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰]

१. वह लकड़ी जिसकी सहायता से नाँद में चील कसकर भरते या दबाते हैं ।

२. एक जंगली जाति ।

खरिया ^४ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ खण्डिका] दे॰ 'खड़िया' । उ॰—खरिया, खरी, कपूर सब, उचित न पिय तिय त्याग । कै खरिया मोही मेलि, कै विमल विवेक बिराग ।—तुलसी ग्रं॰, पृ॰ १२४ ।